गढ़वा : धनबाद में आगामी 21 से 22 सितंबर तक आयोजित ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर खिलाड़ी भाग लेंगे। जानकारी देते हुए किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में पुण्य प्रसून, झूलन कुमारी, प्रकृति आनंद देव, समीर कुमार, अमर कुमार, रामेश्वर विश्वकर्मा, समीर कुमार चौबे, शुक्रि कुमारी, सविता कुमारी, फिजा सिद्दकी, काजल तूफान, सुमित्रा कुमारी एवं सुप्रिया कुमारी का नाम शामिल है।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।
शुभकामना देने वालों में गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार, गढ़वा जिला किक बॉक्सिंग संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव मनोज संसाई, वरीय उपाध्यक्ष जेबी थापा, उपाध्यक्ष अमित कुमार, अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, रमाशंकर सिंह सह सचिव गणेश कुमार, अभय कांत, राजकुमार राम अजीत कुमार, गुलाब पासवान, रिया कुमारी, अनिल, गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, रेखा चौबे, उदय नारायण तिवारी, सचिव आलोक मिश्रा, उमेश सहाय, विजय केशरी, रामप्रवेश तिवारी, नितिन तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, जितेंद्र सिन्हा, प्रीतम गोंड, मनीष केशरी, उत्तम केशरी, राघवेंद्र नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि खेल कूद विभाग धीरज दुबे, अरविंद कुमार, राजन केशरी, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, राजेश चंद्रवंशी, संतोष कुमार, शिवकुमार, अजयकांत, सुशील तिवारी आदि का नाम शामिल है।