गढ़वा : जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस के अंतर्गत चल रहे जायन्ट्स सेवा सप्ताह के तहत, जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा सहेली द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल में महिला और पुरुष मरीजों के बीच फल, ब्रेड और बिस्किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जायन्ट्स सहेली की अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने की और संचालन सहेली के प्रशासनिक निदेशक रीमा देवी ने किया। इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 की पूर्व यूनिट डायरेक्टर और गढ़वा सहेली ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, गायत्री गुप्ता, सीमा केसरी, माला केसरी, लता गुप्ता, सुनीता केसरी, एवं रितु जायसवाल जैसे विशेष अतिथि मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव भी दिए। उन्होंने साफ-सफाई, ताजे और गर्म भोजन के सेवन, और फास्ट फूड, जंक फूड एवं कोल्ड ड्रिंक्स से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों में संध्या केशरी, बीना केशरी, वंदना सोनी, बिमला केशरी, संगीता गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, करुणा केशरी, अंजू केशरी, रीना केशरी, रीना सोनी, और मंजू गुप्ता शामिल थीं।
कार्यक्रम के दौरान, पदाधिकारियों ने विशेष रूप से महिलाओं को पोषक आहार लेने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।