whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173353 readers visited
Loading...

Advertisement

जब मौका मिला तो जनता को धोखा दिया, अब करीबी भी छोड़ रहे हैं साथ : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 20-Sep-24, 04:05 PM visibility 693
Share



जब मौका मिला तो जनता को धोखा दिया, अब करीबी भी छोड़ रहे हैं साथ : मंत्री मिथिलेश
माला पहना कर पार्टी में शामिल करते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



दो दर्जन से अधिक प्रबुद्ध जनों व पंचायत प्रतिनिधियों ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के दो दर्जन से अधिक प्रबुद्ध जनों, समाजसेवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से तेनार मुखिया प्रतिनिधि राजू सिंह, पूर्व मुखिया रामचंद्र गुप्ता, शहर के चिनियां रोड निवासी बबलू उपाध्याय, पोटमा निवासी नंदकिशोर तिवारी, करुआ कला निवासी सुरेश तिवारी, बेलचंपा निवासी राजीव कुमार सिंह, सुमेर पासवान सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे राज्य में हो रहे बेहतर विकास कार्यां से पूरे राज्य की जनता प्रभावित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहे बेहतर विकास कार्यां से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा के लोगों का इसी तरह से प्यार एवं आशीर्वाद मिलता रहा तो गढ़वा को और भी बेहतर बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के पूर्व की गढ़वा और आज के गढ़वा में काफी बदलाव हो चुका है। गढ़वा के प्रत्येक लोगों को उनका हक एवं अधिकार मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों को मौका मिला तो जनता को धोखा दिया। उन्होंने क्षेत्र का जो हाल बना कर रखा था आज उनके काफी करीबी लोग भी साथ छोड़ चुके हैं।
Advertisement
जिस कारण से वे लोग और भी बौखला कर क्षेत्र में अनर्गल बयानबाजी करते चल रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play