whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169462 readers visited
Loading...

Advertisement

नपं ने स्कूलों में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

location_on मझिआंव access_time 20-Sep-24, 11:38 AM visibility 675
Share



नपं ने स्कूलों में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
शपथ दिलाते नगर प्रबंधक


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता के प्रति कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के निर्देशानुसार नगर पंचायत के कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अखौरी तहले, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूबेतहले, एलके पब्लिक स्कूल एवं नव प्राथमिक विद्यालय रजवारी टोला, दूबेतहले के छात्र-छात्राओं को नगर प्रबंधक जितेश कुमार ने स्वच्छता शपथ दिलाई। बताते चलें कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी। गुलामी के जंजीरों को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया, अब हमारा कर्तव्य है की गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।
Advertisement
जिसमें कहा गया कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं ना गंदगी करूंगा ना किसी और को करने दूंगा, सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्य स्थल से शुरुआत करूंगा। मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और ना ही होने देते हैं। इस विचार के साथ में गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगी वह मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे देंगे इसके लिए प्रयास करूंगा।
Advertisement
मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरह बढ़ाया गया मेरा यह कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। मौके पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, विश्वजीत कुमार, कुमारी रीना, शिल्पी श्रीवास्तव, विजय ठाकुर, ललन साव, राजन दुबे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play