whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28180234 readers visited
Loading...

Advertisement

भाई-बहन का प्रेम व प्रकृति की रक्षा का प्रतीक है करमा पर्व : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 19-Sep-24, 06:12 PM visibility 716
Share



भाई-बहन का प्रेम व प्रकृति की रक्षा का प्रतीक है करमा पर्व : मंत्री मिथिलेश
मांदर बजाते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



आदिवासी करमा मिलन समारोह में मांदर बजाकर ग्रामीणों के साथ खूब थिरके मंत्री गढ़वा : अखिल भारतीय आदिवासी महासभा प्रखंड कमिटी रंका के तत्वावधान में बूढ़ापरास में बुधवार को आदिवासी करमा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। मंत्री श्री ठाकुर मांदर एवं नगाड़ा बजाकर ग्रामीणों के साथ खूब थिरके। समारोह में ग्रामीणों ने मांदर की थाप, पारंपरिक गीत एवं नृत्य के साथ माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने करम डाली की पूजा अर्चना कार्यक्रम की शुरूआत की।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन का प्रेम, प्रकृति एवं संस्कृति की रक्षा का प्रतीक त्यौहार है। यह संपूर्ण झारखंड सहित देश के विभिन्न भागों में मनाया जाने वाला आदिवासी समाज का महत्पूर्ण पर्व है। बहनें उपवास रखकर भाई की सुख, समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना करती हैं। पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य इस पर्व को और आकर्षक बनाता है। मंत्री ने करम डाली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि करम भगवान के आशीर्वाद से गढ़वा काफी तेजी से विकास कर रहा है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह, महासभा के अध्यक्ष लखन उरांव, सचिव जगदीश टोप्पो, विनय मिंज, चैतु सिंह, लखन सिंह, संदीप लकड़ा, सुनील बाखला, मंजीत मिंज, बनारसी लकड़ा, कृष्णा केरकेट्टा, केश्वर उरांव, अनुप लकड़ा, फुलेश्वर उरांव, जीना देवी, अहमद अली, कार्तिक पांडेय, रेखा चौबे, चंदा देवी, प्रियंका तिवारी, रौशन पाठक, ज्योति लकड़ा, लीलावती देवी, संजय सिंह, आशिष गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play