whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054405 readers visited
Loading...


अबुआ आवास योजना में गरीबों से ₹30,000 की अवैध वसूली की जा रही है: पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह

location_on गढ़वा access_time 19-Sep-24, 06:01 PM visibility 669
Share



अबुआ आवास योजना में गरीबों से ₹30,000 की अवैध वसूली की जा रही है: पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह
माला पहना पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का स्वागत करते ग्रामीण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा का आयोजन आज छतरपुर पंचायत के छतरपुर गांव में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए छतरपुर की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की गरीबी सिर्फ भाषणों से दूर नहीं की जा सकती, इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। गिरिनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और चापाकल जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करवाया, लेकिन उनके खराब होने के बाद किसी ने भी उनकी देखभाल नहीं की। उन्होंने सरकार की "अबुआ आवास" योजना में फैले भ्रष्टाचार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गरीबों से ₹30,000 की अवैध वसूली की जा रही है।
उन्होंने इसे 'धांधली और लूट' करार देते हुए कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार से आम लोग डकैतों की तरह लूटे जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं को बखूबी समझते हैं और जल्द ही उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में शिवनाथ चौधरी, अयोध्या चौधरी, देवराज चौधरी, प्रदीप साहू, पारस यादव समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play