whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174187 readers visited
Loading...

Advertisement

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, संबंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

location_on गढ़वा access_time 18-Sep-24, 06:05 PM visibility 737
Share



उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, संबंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीसी, एसपी एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



◆ 19 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार होंगे शामिल गढ़वा : गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत के पेशका हाई स्कूल के मैदान में दिनांक- 19 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन का गढ़वा जिला आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन के मद्द्येनज़र की जा रही आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त शेखर जमुआर व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पेशका हाई स्कूल के मैदान पहुंचे। विदित हो कि कल आयोजित किए जाने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गढ़वा जिला समेत लातेहार जिले के लाभुक एवं आम जनता भी सम्मिलित होंगे।
Advertisement
उक्त कार्यक्रम में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में किये जाने वाले आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। मैदान में बनाये गए मंच, टेंट एवं स्टॉल, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आगंतुकों, अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, अस्थाई हेलीपैड निर्माण आदि समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया एवं मौके पर उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि कल के इस वृहद कार्यक्रम में गढ़वा जिले के लोगों के साथ-साथ लातेहार जिले के आम जन भी शामिल होंगे, जिससे यह एक वृहद एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम हो जाएगा।
Advertisement
यह एक प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा जो एक चुनौती पूर्ण कार्य है, जिसे जिले के सभी पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय होकर निभाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न क्रिटिकल पॉइंटस, नॉन क्रिटिकल पॉइंट्स सभी जगहों पर चौकस बरतने की बात कही। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों के अनुरूप ससमय कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यों के अनुरूप सतर्क रहकर कर्तव्य निर्वहन करने की बातें कही गई। उपायुक्त द्वारा कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
Advertisement
इस दौरान उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, श्री बंशीधर नगर एवं रंका, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीएम जेएसएलपीएस, उत्पाद अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मेराल समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play