whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174457 readers visited
Loading...

Advertisement

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सुंदर एवं बेहतर गढ़वा का हो रहा है निर्माण : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 18-Sep-24, 05:57 PM visibility 668
Share



देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सुंदर एवं बेहतर गढ़वा का हो रहा है निर्माण : मंत्री मिथिलेश
पूजा अर्चना करते एवं संबोधित करते-मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मंत्री गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री ने पुजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से गढ़वा की खुशहाली, सुख समृद्धि एवं सुंदर गढ़वा निर्माण की कामना की। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर मंत्री श्री ठाकुर विश्वकर्मा पूजा कमेटी उच्च विद्यालय किकरा डंडा के तत्वावधान में आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव एवं रंगारंग भक्ति जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही गढ़वा जिला विश्वकर्मा परिवार कल्याणपुर के तत्वावधान में आयोजित कल्याणपुर गौरा टिकर, कल्याणपुर स्कूल चौक आदि गांवों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोह में शामिल हुए।
Advertisement
इस दौरान गौरा टीकर कल्याणपुर में मंत्री ने विश्वकर्मा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पौराणिक काल के प्रथम इंजीनियर और वास्तुकार देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विश्वकर्मा का अवतरण हुआ था। यह पूजा विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले दिव्य वास्तुकार और सृजन के देवता हैं। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सुंदर एवं बेहतर गढ़वा का निर्माण हो रहा है। बाबा विश्वकर्मा की कृपा इसी तरह बनी रहे, ताकि गढ़वा और भी बेहतर बन सके। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दीपमाला, अनिल चौधरी, बबलू विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, उग्रसेन विश्वकर्मा, बंशी विश्वकर्मा, रामप्यारी शर्मा, मुकेश गुप्ता, अमित सिंह, परीखा विश्वकर्मा, शिव लखन लकड़ा, फुजैल अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play