whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173899 readers visited
Loading...

Advertisement

आगामी विधानसभा चुनाव में दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा विपक्ष

location_on गढ़वा access_time 18-Sep-24, 05:45 PM visibility 672
Share



आगामी विधानसभा चुनाव में दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा विपक्ष
पार्टी में शामिल युवाओं के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर व संबोधित करते मंत्री एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



युवा देश के भविष्य हैं, इन्हीं के कंधों पर है बेहतर समाज निर्माण की जिम्मेदारी : मंत्री मिथिलेश बंधन मैरेज हॉल में मिलन समारोह आयोजित, एक हजार से अधिक युवाओं ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा : शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज हॉल में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में गढ़वा शहरी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 1000 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में में शामिल किया।
Advertisement
सभी युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने एवं राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समारोह में मंत्री को युवाओं ने बुके के साथ साथ फूल के बड़े माला से स्वागत किया गया। मौक़े पर मंत्री ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। इन्हीं के कंधों पर बेहतर समाज की निर्माण की जिम्मेदारी है। इनके पास सभी चीजों को काफी बारीकी से सोचने, समझने की शक्ति है। आज राज्य की युवा, जनता पूरी तरह से जागरूक है। यह किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य की जल, जंगल, जमीन का भरपूर दोहन किया। आज पूरे राज्य में सभी क्षेत्रों में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है।
Advertisement
यहां तक कि गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक भी अब काफी तेजी से धुल रहा है। युवाओं में इतनी ताकत है कि ये सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड में राजनीतिक उथल पुथल करने की क्षमता रखते हैं। आज गढ़वा से पूरे राज्य में युवाओं के रूझान का यह संदेश जायेगा। इसका दुर्गामी असर होगा। विपक्षी पार्टियां जो समाज को बांटने का काम करती हैं, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। वे दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। मंत्री ने कहा कि मुझे जब मौक़ा मिला तो आज अनगढ़ गढ़वा को गढ़ रहा हूं। बस इसी तरह आप सभी अपना सहयोग बनाए रखिए। ताकि मैं इसी तरह गढ़वा को विकास के मामले में एक अग्रणी जिला साबित करने में सफ़ल हो जाऊं। उन्होंने कहा कि वक्त कल भी युवाओं का था और आज भी नवजवानों का है।
Advertisement
विपुल सिंह, समी खान आदि के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मंटू पटेल, अंशु कमलापुरी, रिषिकांत शर्मा, पीटर पन्ना, मुन्ना यादव, सत्यम कुमार, उपेंद्र प्रजापति, रंजन पासवान, चंदन कुमार राम, रिजवान अहमद, प्रिंस खान, असलम खान, प्रियांशु, चंदन गौड़, अरूण प्रजापति, फारूक अंसारी, मयंक कुमार पंडित, आजाद अली, अमीन अंसारी, ऋतिक नौरंग, अंकित विश्वकर्मा, राजा सिंह, इजहार अंसारी आदि की टीम के साथ 1000 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, संतोष केशरी, बलराम कुमार, पिंटु, शादाब खान, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play