गढ़वा : शहर के सोनपुरवा इलाके में उफनती सरस्वती नदी में छलांग लगाना, एक 18 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। सोनपुरवा निवासी शाहिद नामक युवक, अपने दोस्तों के साथ सूरजकुंड के पास नदी में नहाने के दौरान, नदी की तेज धारा में बह गया। घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन साजिद का पता नहीं चला।
घटना के अगले दिन सुबह युवक का शव मिनी बायपास के पास सरस्वती नदी के पुल के निकट झाड़ियों में फंसा हुआ पाया गया।
जानकारी के अनुसार, शाहिद अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नदी में छलांग लगा रहा था। नदी की तेज धार में तीनों बहने लगे। इनमें से दो युवक किसी तरह तैरकर किनारे पर पहुंच गए और अपनी जान बचा ली, लेकिन शाहिद नदी में लापता हो गया। खोजबीन के बाद, उसका शव दूसरे दिन बरामद किया गया।
Advertisement
वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।