whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168266 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

फुटबॉल के द्रोणाचार्य को नहीं मिल रहे हैं अर्जुन

location_on गढ़वा access_time 17-Sep-24, 05:39 PM visibility 714
Share



फुटबॉल के द्रोणाचार्य को नहीं मिल रहे हैं अर्जुन
बनकर तैयार फुटबॉल स्टेडियम व पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी क्रमशः सलीम जाफर, अनूप चौधरी एवं राजेश विश्वकर्मा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



-फुटबॉल स्टेडियम बनकर तैयार -जिला मुख्यालय में एक भी फुटबॉल क्लब नहीं -सरकार ने जिले में फुटबॉल के विकास लिए खोला डे बोर्डिंग सेंटर, -दो माह में अबतक नहीं मिले फुटबॉल खिलाड़ी गढ़वा : फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने को लेकर सरकार की और से खेलो इंडिया खेलो के तहत जिला मुख्यालय में फुटबॉल का डे बोर्डिंग सेंटर खोला गया है। सरकार की ओर से डे बोर्डिंग सेंटर खोलते ही सेंटर में द्रोणाचार्य (प्रशिक्षक) के रूप में नियुक्ति भी कर दिया। सरकार की और से नियुक्ति के बाद द्रोणाचार्य के रूप में दो माह पूर्व ही प्रशिक्षक के रूप में योगदान भी कर चुके है। द्रोणाचार्य को दो माह योगदान दिए हो गया। इन दो माह में द्रोणाचार्य को न तो मैदान मिल पा रहा और न तो अर्जुन ही मिल रहे हैं।
Advertisement
जिले के द्रोणाचार्य बिना शिक्षा दिए ही अपना गुरु दक्षिणा भी पा रहे हैं। फुटबॉल स्टेडियम बनकर तैयार : फुटबॉल स्टेडियम बनकर छह माह पहले ही बनकर तैयार है, उसके बाबजूद भी खेल प्रेमियों और खिलाड़ी के लिए स्टेडियम उपलब्ध नहीं हो सका है। जिसके कारण आउटडोर के सभी खेल, लगभग एक साल से जिला मुख्यालय में मैदान के अभाव में बंद है। छह माह से बनकर तैयार स्टेडियम खुलने का इंतजार खेल प्रेमी कर रहे हैं। भले ही खेल प्रेमी स्टेडियम में खेलने और घूमने का सपना देख रहे हों, पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टेडियम में फ्रेंडशिप फुटबॉल मैच का आयोजन कर मैच खेल लिए, स्टेडियम आम लोगों के लिए कब खुलता है यह यक्ष प्रश्न बन गया है।
Advertisement
एथेलेटिक्स, कुश्ती और बॉलीबॉल का होता है ट्रेनिंग : जिले में तीन खेल संघ एथेलेटिक्स, कुश्ती और बॉलीबॉल का डे बोर्डिंग सेंटर संचालित होता है। जिसमें खिलाड़ी को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए कोच नियुक्त किए गए हैं। मैदान नहीं होने के कारण उनका भी अभ्यास सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। स्टेडियम खिलाड़ी को उपलब्ध हो : गढ़वा जिला के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी अनूप चौधरी ने कहा कि गढ़वा जिले में एक दशक पूर्व फुटबॉल जिला मुख्यालय सहित प्रखंड में भी खेला जाता था, परंतु आज यह खेल जिला से लुप्त हो रहा है। इस खेल संघ से जुड़े लोग खेल के विकाश के बदले अपना विकाश कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि फुटबॉल एक दशक से गढ़वा शहर में नहीं खेला जा रहा है।
Advertisement
गढ़वा के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सलीम जाफर ने कहा कि नया फुटबॉल स्टेडियम खुलना चाहिए। फुटबॉल संघ के जो पदाधिकारी हैं, उनका जिम्मेवारी बनता है कि इस दिशा में पहल कर नया फुटबॉल स्टेडियम खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाएँ। गढ़वा के फुटबॉल खेल से जुड़े लोगों के कारण फुटबॉल खेल नहीं हो पा रहा है। जिला फुटबॉल संघ की ओर से एक दशक से फुटबॉल का किसी तरह के प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराया गया है, जिसके कारण आज पूरे जिले में एक भी फुटबॉल क्लब नहीं है। जबकि एक दशक पहले जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में क्लब की टीम था, फुटबॉल खेल को शहर में फिर से जिंदा करने की जरूरत है। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि स्टेडियम बनने से काफी खुश थे कि फिर से गढ़वा में फुटबॉल खेल शुरू होगा।
Advertisement
परंतु स्टेडियम निर्माण के बावजूद भी स्टेडियम आम लोगों के लिए नहीं खुला। जानकारी के अनुसार मैदान मापक के अनुसार नहीं तैयार हुआ है, जिसके कारण मैदान आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अगर मैदान नियम के अनुरूप तैयार नहीं है तो इसका असर यही होगा कि यहाँ अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो सकते हैं। ऐसे भी गढ़वा में फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे ही कितने। स्टेडियम आम लोगों के लिए खोला जाए ताकि लोग इसका लाभ लें सकें। वैसे भी आज के लड़के इनडोर गेम, जैसे एविएटर फ्री फ़ेयर गेम में उलझ कर रह गए हैं। प्रशासन से आग्रह है कि इस पर विशेष ध्यान देते हुए नवनिर्मित स्टेडियम को ताला मुक्त करे, जिससे बच्चे, खिलाड़ी और खेलप्रेमी आउटडोर गतिविधियां कर सकें।
Advertisement
जिला में खुला फुटबॉल सेंटर: सरकार ने जिले में फुटबॉल के विकास लिए डे बोर्डिंग सेंटर खोला है। फुटबॉल डे बोर्डिंग सेंटर में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, परंतु प्रशिक्षण पाने के लिए अब तक जिले से एक भी खिलाड़ी नहीं मिले। इसके बाद प्रशासन की ओर से खिलाड़ी के चयन के लिए पलामू जिले में शिविर का आयोजन लगभग एक माह पहले किया गया, उसके बाबजूद भी शिविर शुरू नहीं हो सका है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play