whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168465 readers visited
Loading...

Advertisement

जिस सीट पर भाजपा विधायक, वहां परिवर्तन करेगी जनता : धीरज

location_on गढ़वा access_time 17-Sep-24, 03:03 PM visibility 700
Share



जिस सीट पर भाजपा विधायक, वहां परिवर्तन करेगी जनता : धीरज
जेएमएम केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि झारखंड के जिस विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक काबिज है वहां जनता परिवर्तन करने का मिजाज बना चुकी है। धार्मिक धुर्वीकरण और हिंदू-मुसलमान के आधार पर लोगों को बरगलाकर चुनाव जीतने वाले ज्यादातर भाजपा विधायक अपने क्षेत्र में निष्क्रिय रहे हैं। मोदी और पार्टी के नाम पर चुनाव जीतकर तो विधानसभा पहुंच गए परंतु पूरे कार्यकाल में जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं रहा। क्षेत्र की समस्याओं का निदान तो दूर ज्यादातर भाजपा विधायकों ने विधायक कोटे की राशि का भी दुरुपयोग कर सिर्फ निजी हित साधने का काम किया है। उन्हें इस बात का भ्रम हो गया है कि जनता पार्टी और उनके बड़े नेताओं के नाम पर उन्हें वोट दे देगी।
Advertisement
झारखंड विधानसभा में पारित 1932 का खतियान, पिछड़ी जाति के लिए 27% आरक्षण एवं आदिवासियों के लिए पारित सरना धर्म कोड पर किसी भाजपा विधायक या सांसदों ने केंद्र सरकार को आगाह करने का काम नहीं किया। यहां तक की झारखंड के 8 लाख लाभुकों का बकाया प्रधानमंत्री आवास का पैसा, रॉयल्टी का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए मांगने की हिम्मत भी किसी ने नहीं दिखाई। चुनाव में टिकट कटने के डर से भाजपा के विधायक और सांसदों ने झारखंड की जनता के अहित पर भी चुप्पी साधे रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ कर दिया, 200 यूनिट तक बिजली बिल एवं बकाया बिल भी माफ कर दिया, यूनिवर्सल पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना एवं मईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है तो भाजपा के लोगों को पेट में दर्द हो रहा है और ऐसे कल्याणकारी योजना को बंद करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल करवा दे रहे हैं।
Advertisement
भाजपा के विधायक जनहित में खुद कुछ नहीं करते बल्कि राज्य सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी कामों को भी रोकने का भरपूर प्रयास करवाते रहते हैं। जिसे राज्य की जनता बखूबी देख रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता भाजपा विजेता सीटों पर परिवर्तन कर जनहित के काम करने वाली जनप्रतिनिधि को चुनेगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play