whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168930 readers visited
Loading...

Advertisement

सुदूरवर्ती गावों में पहुंचे मंत्री, रमकंडा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में किया जनसंवाद

location_on गढ़वा access_time 16-Sep-24, 06:31 PM visibility 673
Share



सुदूरवर्ती गावों में पहुंचे मंत्री, रमकंडा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में किया जनसंवाद
ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर व उपस्थित ग्रामीण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेरे दिल में बसी है गढ़वा की जनता, आपका स्नेह कभी भुला नहीं सकतेः मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सोमवार को कई सुदूरवर्ती गावों में पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने रमकंडा प्रखंड के लगभग आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान भी किया। शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान के लिए मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर पंचायत में ग्राम दुर्जन स्कूल के समीप, ग्राम होमिया स्कूल के समीप, ग्राम बरवा में मिशन स्कूल के समीप, बैरिया में हाई स्कूल के समीप तथा बिराजपुर में पंचायत भवन के समीप जनसंवाद का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
Advertisement
इस दौरान ग्रामीणों ने मांदर बजाकर, पत्तों का माला व टोपी पहना कर एवं पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री ठाकुर भी मांदर बजाकर ग्रामीणों के साथ थिरके। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में जनता से मुझे जो प्यार एवं आशीर्वाद मिल रहा है उसे हम कभी भुला नहीं सकते। पूरे गढ़वा की जनता मेरे दिल में बसी है। आपके हर सुख दुख में सहयोग के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। यही समझ कर मैं क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दिन रात प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में जाने के लिए काफी सोचना पड़ता था। सड़कों की स्थिति काफी बढ़कर थी।
Advertisement
परंतु आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहिचक आवागमन कर सकते हैं। इस क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद से मुझे सेवा करने का जो अवसर मिला इसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं। काफी विषम परिस्थितियों में भी मात्र साढ़े चार वर्षों में गढ़वा में चारों तरफ ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। आज किसी भी गांव में जाने के लिए सोचने की जरूरत नहीं है। हर क्षेत्र के गांव-गांव में बेहतर सड़क का निर्माण हो चुका है। शेष बचे क्षेत्र के लिए भी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य की अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर जनहित की योजनाएं चला रही है। सभी लोग जनों उपयोगी योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं। सभी लोगों का अपना पक्का मकान हो, इसी सोंच के साथ मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की राशि से सभी को अबुआ आवास देने का काम शुरू किया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए काम कर रही झारखंड सरकार को केंद्र की भाजपा सरकार कदम कदम पर प्रताड़ित कर अवरोध पैदा कर रही है। अपना एवं अपने राज्य का हित के लिए निर्णय लेना जनता के हाथ में है। राज्य के विकास में बाधक बनने वालों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, रौशन पाठक, गायत्री देवी, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, फिरोज मंसूरी, राजकिशोर यादव, छठन राम, मनोज भुईहर, अमरेश पासवान, जगनारायण भूईहर, सुनीला लकड़ा, रामराज खलखो, रमेश तिर्की, जयकरण लकड़ा, शिव लखन लकड़ा, बसंती पन्ना, नोवारु कच्छप, हृदयानंद मिंज, रंजन केरकट्टा, जय नंदन कछाप, मोहर पासवान, इम्तयाज मंसूरी, जगनारायण सिंह, रोजिद मंसूरी, रतन सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play