whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168731 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गंगा-जमुना तहजीब का मिसाल है गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 16-Sep-24, 06:18 PM visibility 696
Share



गंगा-जमुना तहजीब का मिसाल है गढ़वा : मंत्री मिथिलेश
जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल एवं जुलूस में शामिल लोगों को मिठाई और पानी वितरित करते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए मंत्री, लोगों को दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद, कराया जलपान गढ़वा : जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार जिले भर में अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गढ़वा में आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जलपान का स्टॉल लगाया गया था। स्टॉल पर मंत्री श्री ठाकुर ने जुलूस में शामिल लोगों के बीच मिठाई व पानी का वितरण किया। साथ ही गुलाब का फूल दे कर मुबारकबाद दी। तत्पश्चात मंत्री खुद भी जुलूस में शामिल हुए।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि गढ़वा गंगा-जमुनी तहजीब का मिसाल है। यहां सभी जाति, धर्म के लोग आपस में मिल जुल कर एक दूसरे का पर्व त्यौहार मनाते हैं। सभी पर्व त्योहारों में हर समुदाय के लोग एक दूसरे को सहयोग करते हैं। होली, दशहरा, मोहर्रम, ईद, ईद मिलादुन्नबी, क्रिसमस सभी पर्व के मौके पर हिंदू, मुस्लिम सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग के लिए जलपान आदि का स्टॉल लगते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, एकता एवं सद्भावना गढ़वा में बहुत ही बेहतर ढंग का देखने को मिलता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ रहें एवं आपस में मिल जुल कर एक दूसरे के पर्व, त्यौहार, सुख-दुख सभी में सहयोग करें।
Advertisement
मंत्री ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का देश है। इसका जीता जागता उदाहरण गढ़वा से पूरे हिंदुस्तान में देखने को मिलता है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, कंचन साहू, मदनी खान, नीलू खान, संतोष केशरी, दिव्य प्रकाश केशरी, शमीम अंसारी, आशीष अग्रवाल, मासूम खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play