whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169148 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

location_on गढ़वा access_time 16-Sep-24, 06:03 PM visibility 743
Share



17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



स्वच्छता ही सेवा 2024 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न आयोजन के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक निदेश गढ़वा : 16 सितंबर 2024 को समाहरणालय, गढ़वा के सभागार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवम अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा दिनांक- 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने हेतु प्रमुखता से जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
Advertisement
साथ ही सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को यह निदेशित किया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त प्रतिदिन के कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मनाए जा रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है एवं उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 'स्वच्छता ही सेवा' पहल के लिए कार्यान्वयन रणनीतियों पर चर्चा करना, स्वच्छता अभियानों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, जिले में चल रहे स्वच्छता अभियानों की प्रगति की समीक्षा करना आदि है।
Advertisement
उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवम स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी केशर रजा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम सभी अंचल अधिकारी गढ़वा जिला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS के DPM, जिला समन्वयक SBM एवम जेजेएम, सभी प्रखंड समन्वयक एवं सोसल मोबिलाइज़र, SBM, यूनिसेफ सपोर्टेड IDF टीम आदि उपस्थित हुए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play