भवनाथपुर : भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग पर रोहिनियां बस स्टैंड के पास एक मोपेड के अनियंत्रित हो जाने से खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगावां निवासी इंद्रमणि प्रसाद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां सीएचओ इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
घायल के पुत्र ने बताया कि उनके पिता सोमवार की दोपहर भवनाथपुर बाजार से घर लौट रहे थे, जब अचानक मोपेड अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।