भवनाथपुर : अरसली उतरी पंचायत में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। हजारों की संख्या में लोगों ने मदरसा गरीब नवाज से होते हुए पंचायत के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए जुलूस में भाग लिया।
मौलाना सज्जाद कादरी के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस में अरसली उतरी मुखिया प्रतिनिधि तसबीन अंसारी, राजकुमार बियार, इरसाद अंसारी, विजय गुप्ता, सफीक अंसारी, जावेद अंसारी सहित मदरसा गरीब नवाज के सभी बच्चों ने मिलकर पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।