भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के सिंघीताली हनुमान मंदिर प्रांगण में जय हिंद संघ द्वारा दुर्गा पूजा मनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।
दुर्गा पूजा की तैयारी और आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौबे, सचिव मनोज कुमार चौबे और कोषाध्यक्ष चंदन कुमार चुने गए। मुख्य संरक्षक के रूप में राकेश चौबे और उपेन्द्रनाथ चौबे का नाम तय किया गया। अन्य सदस्य रिकू पांडेय, रवि रंजन चौबे, निकी चौबे, सुमित चौबे, शुकांत चौबे, सत्यप्रकाश चौबे और देवानंद विश्वकर्मा बनाए गए।
Advertisement
दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।