गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के पदस्थापन समारोह समाज एवं देशहित में सराहनीय सेवा कार्यों के लिए झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, लायंस इंटरनेशनल 322ए के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा बाजपेयी और प्रथम वीडीजी संजय कुमार ने समाजसेवी शौकत खान को सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने श्री खान के निस्वार्थ और ऐतिहासिक सेवा कार्यों की सराहना किया। जबकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने तरफ से एक लायंस इंटरनेशनल का स्पेशल पिन देकर दोबारा सम्मानित किया।
इस दौरान समाजसेवी शौकत खान ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को गरीबों का अनोखा बैंक मैगजीन भेंट किया और अतिथियों के प्रति सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।