रमना : प्रखंड में यूरिया खाद अनुज्ञप्तिधारी दुकानदारों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 266 रूपये से बढ़ाकर 450-500 रूपये प्रति बोरा खुलेआम बेचा जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को यूरिया खाद के साथ जाईम लेना भी अनिवार्य नहीं तो यूरिया खाद ही उनको नहीं दिया जाता है। इस क्षेत्र में कृषि मौसम पर ही आधारित है। सिंचाई का समुचित साधन नहीं है। जिससे इस क्षेत्र के किसानों को पिछले तीन वर्षो से कृषि कार्य में नुकसान हुआ है। इस वर्ष भी खरीफ़ फसल सिंचाई में अनियमित वर्षा से किसानों को संसय लगा है कि अच्छी फसल होगी या इस वर्ष भी नुकसान ही होगा। किसान बताने लगे कुछ दिन के बाद एक-दो दुकानदारों नें 450-500 रूपये प्रति बोरा यूरिया बेचना शुरू किया, खाद खत्म न हो जाये इस भय से किसान निर्धारित मूल्य से ढाई गुना उच्चे मूल्य पर यूरिया खरीदने को विवश हो गये।
Advertisement
किसानों की इस जरूरत को दुकानदारों नें खूब फायदा उठाया।
शनिवार की शाम करीब सात बजे जिला कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद ने भगत सिंह चौक रमना पीपलतर स्थित मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स खाद बीज भंडार श्यामा प्रसाद गुप्ता के दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें उर्वरक अधिनियम 1985 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया है। अनुज्ञप्तिधारी द्वारा दुकान का नाम पट, डीलर का नाम और उर्वरक का मूल्य सूची पट नहीं लगाया गया है। जांच अधिकारी को उक्त दुकान का जाँच करते देख किसानों की भीड़ लग गयी। किसानों नें बताया की हमलोगों को 450-500 रूपये प्रति बोरा यूरिया खाद दिया जा रहा है। इस पर शिवशंकर प्रसाद ने बोले की दुकानदार नें निर्धारित मूल्य से अधिक रकम लिये तो उनके विरुद्ध लिखित आवेदन दीजिये उनपर कार्रवाई होगी।