डंडई : डंडई किसान उच्च विद्यालय के प्रागंण में रविवार को भगवान श्री बलभद्र पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलवार समाज के लोगों ने अपने कुल देवता भगवान बलभद्र और सहस्त्रजुर्न भगवान की पूजा का आयोजन धूमधाम से किया। कार्यक्रम में रामनाथ साह ने विधि-विधान से पूजन और आरती की।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्वनाथ भगत, रामा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मुनीलाल प्रसाद, रामप्रसाद,अंजली देवी, शीला देवी, मानमती देवी, सरस्वती देवी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर ब्याहुत कलवार समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर अपने कुल देवता को स्मरण कर सभी का सुख शांति की कामना की।
संघ के अध्यक्ष अलख निरंजन प्रसाद ने बताया कि इस पूजन में विभिन्न स्थानों से स्वजाति बंधुओं ने भी भाग लिया है।
Advertisement
पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने अपने कला को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विश्वनाथ भगत ने कहा कि बलभद्र पूजा को लेकर कलवार पूजा समिति का सदस्य लोग पिछले एक माह से लगातार तैयारी में लगे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने लगातार क्षेत्र में जाकर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस तरह की आयोजन से समाज में एक जड़ता आती है, भगवान बलभद्र शक्ति व रचना के प्रतीक थे। भगवान बलभद्र और सहस्त्रजुर्न संपूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी हैं।
मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि रामाशीष प्रसाद व बीडीसी प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए डंडई में कलवार समाज का अपना टाउन हॉल बनाने के लिए पुरजोर संकल्प लेने का आह्वान किया और उसके निर्माण कार्य में अपने तरफ से रामाशीष प्रसाद ने 31000 रुपए वह मिथिलेश प्रसाद ने 10 गाड़ी ईट्टा देने का घोषणा की।
Advertisement
मौके पर काफी संख्या में कलवार समाज के लोग उपस्थित थे।