गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित उत्सव गार्डन में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का पद स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला पाल सीमा बाजपेई, उप जिलापाल संजय कुमार, रीजन चेयरपर्सन उमेश अग्रवाल, जॉन चेयरपर्सन देवानंद शर्मा, इंस्टॉलिंग चेयरपर्सन राकेश पाल, और डॉक्टर असजद अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले दस वर्षों से इस संस्था से जुड़े हुए हैं। लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्लब हमेशा समाज के हित में काम करता है और इसका लाभ आम जनता को मिलता है।
Advertisement
उन्होंने सेवा कार्य के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाने का सुझाव दिया और अपने अनुभवों से रक्तदान की महत्ता पर जोर दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सत्र 2024-25 के लिए चयनित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में डॉक्टर नौशाद आलम, शौकत खान, डॉक्टर महजबी, पीयूष प्रतीक, जागृति क्लब जोबरइया, मोक्ष संस्था, डॉक्टर यासीन अंसारी, और डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता शामिल थे।
लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के नए पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: डॉक्टर असजद अंसारी
- सचिव: उपेंद्र कुमार
- कोषाध्यक्ष: अनिल सोनी
- उपाध्यक्ष: राकेश पाल
- मेंबरशिप चेयरपर्सन: मिथिलेश कुमार ठाकुर
- क्लब एडमिनिस्ट्रेटर: संतोष कश्यप
- लीडरशिप चेयरपर्सन: परेश तिवारी
- क्लब सर्विस चेयरपर्सन: कंचन साहू
- पीआरओ: विश्वास शर्मा
- क्लब एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर: अरुण सोनी
लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के नए पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: नमन केशरी
- उपाध्यक्ष: राहुल साहू, प्रीतम राज, उत्तम कुमार
- सचिव: हर्ष कश्यप
- सह सचिव: आर्यमन केशरी
- कोषाध्यक्ष: पियूष राज
- सह कोषाध्यक्ष: राहुल कुमार
- पीआरओ: प्रीतम केशरी
- टेल ट्विस्टर: प्रतीक राज सोनी
- टैमर: शिवम केशरी
- मेंबरशिप चेयरमैन: दीपक केशरी
- बोर्ड ऑफ डायरेक्टर: शौर्य, जय प्रकाश, सिद्ध विनायक, रिशु, नैतिक, विनीत, हर्ष, अभिषेक छितिज सोनी
समारोह का संचालन कंचन साहू ने किया, जबकि कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक सोनी, सफदर अली, विनोद कमलापुरी सहित कई अन्य समाजसेवी और संस्था के सदस्य मौजूद थे।