गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वाधान में शनिवार रात 10 बजे सदर अस्पताल में एक यूनिट रक्तदान कराया गया। संस्था के संचालक आकाश केशरी को सूचना मिली कि रेदाश नगर, टंडवा, गढ़वा की निवासी 20 वर्षीय सुनीता कुमारी के शरीर में केवल 4 ग्राम रक्त बचा था और उन्हें तुरंत ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी।
आकाश केशरी ने युवा समाजसेवी विवेक कांस्यकार से संपर्क किया, जिनका रक्त समूह ओ पॉजिटिव था। विवेक ने रक्तदान के लिए सहमति जताई और रक्तदान कर पीड़िता की जान बचाई।
संस्था के सक्रिय सदस्य ऋषिक जायसवाल ने कहा कि सोशल वर्कर संस्था द्वारा पहले भी सैकड़ों रक्तदान किए गए हैं, जिससे कई जिंदगियाँ बचाई जा चुकी हैं। संस्था के संचालक आकाश केशरी ने बताया कि संस्था के सभी युवा समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं।
Advertisement
इस अवसर पर रक्तदाता को संस्था की ओर से बधाई दी गई। कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी, ऋषिक जायसवाल, अनमोल कश्यप, बिकु राजदेव, अमन कश्यप, उमंग सोनी, मोहित, अंकित, आकाश, विनय कांस्यकार और संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार उपस्थित थे।