भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत सिंदुरिया पंचायत के पी.एम. श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा के प्रांगण में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई जाएगी। पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।
इस कमेटी में हितन साह को अध्यक्ष, ददूली साह को उपाध्यक्ष, उपेंद्र कुमार गुप्ता को सचिव, रविंद्र कुमार को सह सचिव, विकास वियार को कोषाध्यक्ष और उपेंद्र कुमार सिंह को सहकोषाध्यक्ष चुना गया। श्याम लाल पासवान और विवेक गुप्ता को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सुजीत पासवान, अंन्तु साह, और आनंद पासवान को मुख्य संरक्षक बनाया गया।
निर्देशक के रूप में लल्लू प्रसाद गुप्ता का चयन हुआ।
कार्यकारिणी समिति में सुनील कुमार, सुनील गुप्ता, दिनेश साह, वीरेंद्र भूइयां, हंसराज गुप्ता, अरविंद्र गुप्ता, आशीष कुमार पासवान और दिनेश भूइयां को शामिल किया गया।
कमिटी के पूर्व अध्यक्ष उदय गुप्ता ने नए अध्यक्ष हितन साह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।