भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत उत्तरी अरसली पंचायत के झुमरी अशोक वाटिका शिव मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पूजा को पारंपरिक उत्साह और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पूजा आयोजन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें चंद्रदेव यादव को अध्यक्ष चुना गया।
अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष राजा पासवान, सचिव सुरज कुमार रजक, सह सचिव सुशील प्रजापति, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष पिंकू मेहता शामिल हैं। इसके अलावा संगठन मंत्री प्रदीप रजक और मनोज शर्मा, सह संयोजक जय मंगल प्रजापति, और संरक्षक माखन राम, जगदीश राम, विनोद यादव व अन्य सदस्यों की नियुक्ति की गई।
Advertisement
पूजा की तैयारियों को लेकर कमिटी ने पूरे उत्साह से काम करने का संकल्प लिया है, ताकि इस वर्ष का आयोजन सफल और भव्य हो सके।