whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179895 readers visited
Loading...

Advertisement

विकास करने के बजाय बिश्रामपुर को लूटा गया : रामाशीष

location_on कांडी access_time 14-Sep-24, 09:38 AM visibility 685
Share



विकास करने के बजाय बिश्रामपुर को लूटा गया : रामाशीष
लोगों से मिलते युवा भाजपा नेता रामाशीष यादव


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : बिश्रामपुर की जनता ने यहां के जनप्रतिनिधियों को अपना पूरा समर्थन दिया। भारी मतों से उनकी जीत सुनिश्चित की। इस आस में कि अब यहां का विकास होगा। बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी, पलायन थमेगा, क्षेत्र में खुशहाली आएगी। परंतु ये सभी सपने धरे के धरे रह गए। यहां की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। उनके साथ विश्वासघात किया गया। उक्त बातें जनसम्पर्क के दौरान शुक्रवार को कांडी प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यहाँ का विकास करने के बजाय सक्षम अधिकारियों ने उलटा लूटने का काम किया है। भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि बिना पैसा लगाए सरकारी कार्यालयों में किसी की फाइल आगे नहीं बढ़ती।
Advertisement
म्यूटेशन से लेकर सरकारी आवास पाने तक, सब में पैसों का काला खेल चल रहा है। गरीब और गरीब एवं अमीर और अमीर होता चला जा रहा है। ऐसे में कैसे हम विकसित बिश्रामपुर का सपना देख सकते हैं। रामाशीष यादव ने कई पहलुओं पर सवाल खड़े कर जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया है। उनके सवालों से उपस्थित सभी लोगों ने सहमति जताई और जवाब मांगा है। श्री यादव के दमदार भाषणों में रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ, शिक्षा पर की गईं बातों से लोग जबरदस्त प्रभावित हो रहे हैं। जागरूकता बढ़ रही है, लोगों द्वारा सवाल पूछे जाने लगे हैं। युवा भाजपा नेता ने शुक्रवार को कांडी प्रखण्ड के लगभग डेढ़ दर्जन गांव शिवरी, कुरकुटा, सोहगड़ा, मड़रा, शिवपुर, देवडीह, सोनपुरवा, घुरुआ,अ धौरा, गरदाहा, गोसांग, खुटहेरिया, भरत पहाड़ी व कुशहा का दौरा किया।
Advertisement
जनसम्पर्क के दौरान सतेंद्र चौबे, विनोद चौबे, अजय उपाध्याय, सुनील सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मनोज दुबे, अरविंद सिंह, उदेश चौधरी, अखिलेश राम, पिंटू राज, सिकंदर प्रजापति, परशुराम, सुशील कुमार, प्रिंस ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश यादव, नितेंद्र कुमार, मिथिलेश यादव, श्रीनाथ यादव समेत सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play