whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21033641
Loading...


एबीवीपी के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा access_time 13-Sep-24, 06:46 PM visibility 334
Share



एबीवीपी के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने थामा झामुमो का दामन
एबीवीपी के शामिल छात्र छात्रों के साथ मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



छात्र, नवजवानों की जागरूकता से समाज को मिलती है नई दिशा : मंत्री मिथिलेश विद्यार्थियों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है मंत्री मिथिलेश का क्रेज 500 से अधिक लोग हुए शामिल गढ़वा : गढ़वा के छात्र-छात्राओं में भी राजनीतिक उबाल आ गया है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का क्रेज छात्र-छात्राओं के भी सर चढ़कर बोल रहा है। मंत्री श्री ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा के 200 से अधिक छात्र, छात्राओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। सभी ने मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मंत्री ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिला कर पार्टी में शामिल किया। इसके साथ ही रंका प्रखंड के शेराशाम, खपरो, राजहरा आदि गांव के 300 से अधिक महिला, पुरुषों ने भी मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा के छात्र-छात्राओं एवं नव जवानों की जागरूकता से समाज को नई दिशा मिलती है। विद्यार्थी एवं नवयुवक जिस ओर चाहें उस ओर हवा का रुख मोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे गढ़वा में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गढ़वा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों से आमजन सहित यहां के विद्यार्थी भी काफी प्रभावित हैं।
यही कारण है कि काफी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से वादा किया कि वे गढ़वा को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर बनाएंगे। इसके लिए सभी विद्यार्थियों एवं आम जनों को एकजुट होकर सहयोग करने की जरूरत है। उनका प्रयास है कि किसी प्रकार के उच्च शिक्षा के लिए गढ़वा के विद्यार्थियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, प्रियम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री अनुपम कुमार, कार्यालय मंत्री पंकज कुमार, पूर्व नगर मंत्री विकास वर्मा, मेराल नगर मंत्री सरोजा, खुशबु, गढ़़वा नगर मंत्री अखिल कुमार, आनंद कुमार, प्रेम कुमार, दीपु कुमार, अमित कुमार, जयराम राम, नजमुल अंसारी, संतू साव, प्रियांशु सोनी, राहुल शर्मा, रंका प्रखंड के शेरासाम से फुलवंती देवी, अनरवा देवी, सुनीता देवी, बिजली कुमारी, अनिता देवी, सरिता देवी, बुचिया देवी, गीता देवी, रेणु देवी, मालती देवी, टुनमुन देवी, रजहारा से सुनील पासवान, सुमेर पासवान, बिंदेश्पर राम, ब्रहमदेव पासवान, अर्जुन बैठा, अलकन भुईयां, कमलेश कुमार, अंकित कुमार आदि सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#2
नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

#3
जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

#4
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#5
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play