whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172841 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा प्रतापपुर में, शिक्षा और विकास पर जोर

location_on गढ़वा access_time 13-Sep-24, 06:04 PM visibility 668
Share



पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा प्रतापपुर में, शिक्षा और विकास पर जोर
ग्रामीणों से रूबरू होते पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अपनी परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के तहत प्रतापपुर पंचायत के सभी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। अपने संबोधन में सिंह ने कहा, "मैं यहां आपकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आया हूँ। मैंने आपके क्षेत्र में नवोदय विद्यालय और पानी टंकी जैसी सुविधाओं की व्यवस्था करवाई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश ये सुविधाएँ अब नष्ट हो गई हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सड़क निर्माण के लिए उन्होंने एसडीओ से बात कर ली है और जल्द ही सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। सिंह ने ग्रामीणों को यह भी संदेश दिया कि गरीबी से मुक्ति सिर्फ शिक्षा से संभव है।
Advertisement
उन्होंने कहा, "आप भले ही कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। यही रास्ता है जिससे हम अपने क्षेत्र से गरीबी मिटा सकते हैं।" पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं जैसे इंदिरा आवास और अबुआ आवास के लाभ के लिए लोगों को रिश्वत देनी पड़ रही है, जो कि गलत है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे समझदारी से निर्णय लें और अपने अधिकारों के लिए खड़े हों। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबुल सिंह, शिवनाथ चौधरी, सीताराम चौधरी, लक्ष्मण पासवान, मोहन राम, पारस यादव, रविंद्र सिंह, ललन राम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play