whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179270 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

करमा पर्व पर मंत्री ने किया ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी का वितरण

location_on गढ़वा access_time 13-Sep-24, 05:45 PM visibility 673
Share



करमा पर्व पर मंत्री ने किया ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी का वितरण
ग्रामीणों के बीच धोती साड़ी वितरण करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा हूं : मंत्री मिथिलेश रमकंडा के आधा दर्जन गांवों में जन संवाद कर किया समस्याओं का निदान गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने करमा पर्व के मौके पर शुक्रवार को विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया। साथ ही रमकंडा प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांवों में जनसंवाद का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान भी किया। मंत्री श्री ठाकुर ने रक्सी पंचायत के ग्राम मुरली में आंगनबाड़ी के समीप, मंगरही में स्कूल के समीप, रक्सी के कछरवा टोला में शिव मंदिर के समीप, रक्सी पंचायत भवन के समीप, ग्राम दाहो में स्कूल के समीप जनसंवाद आयोजित किया।
Advertisement
साथ ही इस दौरान मंत्री ने धोती साड़ी का वितरण भी किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता की हर सुख दुख में मैं हमेशा साथ खड़ा हूं। सभी पर्व, त्यौहार, अन्य मौके पर यथासंभव सभी लोगों को सहयोग करना मैं अपना धर्म समझता हूं। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मैं खुद पहुंचकर गांव की सारी समस्याओं को दूर कर रहा हूं। बिजली, सड़क, पानी, पूरे गढ़वा की शिक्षा, चिकित्सा, सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करने के साथ-साथ पूरे गढ़वा में सामाजिक, धार्मिक सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि करमा हमारे झारखंड का बहुत बड़ा त्यौहार है। करमा के मौके पर लोगों को मैं प्रतिवर्ष उपहार स्वरूप धोती साड़ी का वितरण करता हूं।
Advertisement
हम सभी को एक दूसरे का पर्व मिलजुल कर साथ में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में पूर्व से मौजूद सारी समस्याओं को एक-एक कर दूर करने में लगा हूं। गढ़वा वासियों ने जिस उम्मीद के साथ वर्ष 2019 में मुझे अपने सेवा की जिम्मेदारी दी है, मैं जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए जी जान से लगा हुआ हूं। आने वाले समय में कोई भी गांव किसी भी मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गढ़वा को और बेहतर बनाने के लिए आप सभी आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में हमेशा आपके बीच रहने वाले, क्षेत्र का विकास करने वाले को ही पुनः चुनकर भेजें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, राजकिशोर यादव, अरुण सिंह, श्रवण भुईयां, बागेश्वर सिंह, जानेश्वर सिंह, श्याम लाल यादव, राजेंद्र सिंह, सीताराम यादव, छोटू केशरी, प्रेमचंद जायसवाल, ललन यादव, वीरेंद्र चौधरी, शिवकुमार परहिया, उदय कोरवा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play