whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28178993 readers visited
Loading...

Advertisement

जाटा मुखिया उदय कुशवाहा सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 13-Sep-24, 05:37 PM visibility 673
Share



जाटा मुखिया उदय कुशवाहा सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल मुखिया के साथ मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में है : मंत्री मिथलेश गढ़वा : राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनाओं एवं गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यां से प्रभावित होकर प्रतिदिन दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। गढ़वा प्रखंड के जाटा पंचायत के मुखिया उदय कुशवाहा सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकुद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के गांगी, गढ़वा, प्रतापपुर, मेढ़ना, बेलचंपा, करूआ, बाएं, बनपुरवा आदि गावों के 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
Advertisement
जबकि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जाटा पंचायत के मुखिया उदय कुशवाहा, रंका के उंचरी में बसपा छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालो ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने एवं राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की चाभी जनता के हाथ में होती है। जनता जिसे चाहे उसे अपना प्रतिनिधित्व सौंप सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में चलायी जा रही जनहित के कार्यां से जनता प्रभावित है। पूरे राज्य में लोगों ने पुनः हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का ठान लिया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि राज्य का भला कौन कर सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जब अपने बलबूते पर काफी तेजी से राज्य का चौतरफा विकास करने लगी, राज्य की जनता को उनका हक एवं अधिकार देने लगी तब भाजपाईयों ने साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। परंतु जनता की ताकत एवं न्यायपालिका के बदौलत हेमंत सोरेन ने पुनः जनता के बीच पहुंचकर विकास विरोधियों को शिकस्त दे दी। पार्टी में आवास पर शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भास्कर द्विवेदी, शुभम दुबे, हिमांशु पांडेय, आदित्य दुबे, दीपू चंद्रवंशी, अभिषेक पांडेय, पवन विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, नवल किशोरधर दुबे, दिलीप तिवारी, अश्विनी सिंह, अनंत सिंह, बिट्टू सिंह, अंकित साह, पवन चंद्रवंशी, राहुल पाठक, प्रियांशु कुशवाहा, मंटू यादव, सूरज ठाकुर, आशीष चंद्रवंशी, राजा गुप्ता, नीतेश सोनी, दीपक प्रजापति, रंका के ऊंचरी में प्रेम राम, शिव नारायण राम, शंभू राम, अजीत कुमार रवि, संगीता देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी, सोनी देवी, ममता देवी, कुमारी देवी, सरजू राम, उर्मिला देवी, जोखन भुईयां सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play