श्री बंशीधर नगर : भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में शनिवार को कुम्बा पंचायत के कोरेया ग्राम में नरेंद्र मोदी सरकार के फेज 2 का पहला वर्ष पूरा होने पर मोदी उत्सव का आयोजन किया गया।
मंडल प्रभारी विभूति भूषण चौबे ने कहा की मोदी सरकार फेज टू का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है। इसी कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिया गया तथा देश हित में कई कार्य किये गए। उन्होंने ग्रामीणों के बीच मोदी सरकार के एक वर्ष के उपलब्धियों को पढ़कर सुनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच मोदी सरकार के उपलब्धियों से सम्बंधित पर्चा का वितरण किया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण लालमोहन यादव, कमला चौधरी, सत्येन्द्र चौधरी, पंकज यादव, राज कुमार उरांव, हरिदास कुशवाहा, अनुज चंद्रवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।