whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173205 readers visited
Loading...

Advertisement

राजनीति भागीदारी नहीं मिली तो जारी रहेगी सामाजिक लड़ाई : डॉ कुलदेव

location_on गढ़वा access_time 12-Sep-24, 06:02 PM visibility 675
Share



राजनीति भागीदारी नहीं मिली तो जारी रहेगी सामाजिक लड़ाई : डॉ कुलदेव
बैठक में शामिल लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : महर्षि वेदव्यास परिषद जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान में निषाद समाज के प्रबुद्धजनों ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार लोगों ने विचार प्रकट किए। सभी लोगों ने एक मत से कहा कि झारखंड में निषाद समाज की आबादी के आधार पर अगर भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, राजद सहित अन्य कोई भी राजनीतिक दल किसी दो या तीन सीट से चुनाव लड़वाती है तो उसे पूरे राज्य में समर्थन मिल सकता है। सबसे ज्यादा निषाद (मल्लाह) मतदाता गढ़वा और राजमहल विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिसे हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। इसके अलावा कई ऐसे सीट हैं जहाँ हार जीत का फैसला निषाद समाज के हाथ में है। सभी शीर्ष नेता को पता है कि यह दो सीट मल्लाहों का गढ़ माना जाता है अगर यहां से कोई भी पार्टी टिकट देती है तो उसकी जीत सुनिश्चित है।
Advertisement
इसके अलावा डालटनगंज, विश्रामपुर, भवनाथपुर सहित झारखंड में कई ऐसे सीट हैं जहाँ हार जीत निषाद समाज के हाथ में है। कभी कभी छोटी पार्टियां एक दो सीट से टिकट दी है जिसका कोई क्रेज नहीं है। चुनाव जीतने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और जातीय समीकरण का होना भी जरूरी है। राजमहल से एकमात्र पूर्व विधायक स्व.अरुण मंडल जी के अलावा निषाद समाज से एक भी विधायक विधानसभा सभा के सदन नहीं पहुंचा जो अपने अधिकार के लिए आवाज उठा सके। सभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को विशेष ध्यानाकृष्ट कराना चाहते हैं कि संवैधानिक रूप से समानता के अधिकार के तहत निषाद समाज को भी अवसर दें ताकि सामाजिक स्तर को बढ़ावा मिल सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो निषाद समाज निर्दलीय चुनाव लड़ने पर विचार करेगी।
Advertisement
किसी कारण बस चुनाव नहीं लड़ा गया तो सामाजिक लड़ाई जारी रहेगी। इसके लिए सामाजिक परिवर्तन अभियान लगातार हर गांव में चलाया जाएगा और समाज को जागरूक करने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौधरी नें कहा कि निषाद समाज हमेशा उपेक्षित रहा है। झारखंड के सभी दल केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग करती है, जबकि निषाद समाज के लोगों को मौका देकर विधानसभा के सदन तक पहुंचाने की जरूरत थी ताकि समान रूप से लोगों का विकास हो सके। संविधान में भी समानता के अधिकार का वर्णन है जिसके तहत हमें अधिकार मिलना चाहिए। कहने के लिए तो सबका साथ सबका विकास कहा जाता है लेकिन उचित भागीदारी नहीं मिल पाती है, जिससे हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है।
Advertisement
इधर महर्षि वेदव्यास परिषद के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी ने कहा कि आज सिर्फ कहने के लिए रह गया है कि युवा देश के भविष्य हैं, युवा राजनीति की रीढ़ है। लेकिन युवाओं को किसी भी क्षेत्र में उचित भागीदारी नहीं मिल रही है, जिससे लोग दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। सही समय पर युवाओं को अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है, तभी उन्हें अधिकार मिल पाएगा। मौके पर महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी, गढ़वा जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौधरी, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, जिला सचिव गोपाल चौधरी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव सकेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत चौधरी, राजेन्द्र चौधरी सहित काफी संख्या में निषाद समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play