whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168478 readers visited
Loading...

Advertisement

रंका प्रखंड के एक दर्जन गांवों में मंत्री ने किया जनसंवाद, समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट निदान

location_on गढ़वा access_time 12-Sep-24, 05:51 PM visibility 725
Share



रंका प्रखंड के एक दर्जन गांवों में मंत्री ने किया जनसंवाद, समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट निदान
ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री व उपस्थित ग्रामीण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को रंका प्रखंड के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में जन संवाद का आयोजन किया। इस जनसंवाद में मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान भी किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने रंका प्रखंड के पंचायत सिरोई खुर्द के ग्राम सिंगा कला स्कूल के समीप, सिंगा खुर्द स्कूल के समीप, उंचरी स्कूल के समीप, उंचरी गेरुआ टोला शिव चबूतरा के समीप, सेवाडीह बाजारी टोला स्कूल के समीप, सेवाडीह खरवारी टोला आंगनबाड़ी के समीप, बीरबांध गांव में दुर्गा मंडप कोपी महुआ के समीप, मझिगावां में देवी मंदिर के समीप, सिरोई खुर्द स्कूल के समीप, कटरा पंचायत में सिरोई कला टिकट चुईयां स्कूल के समीप, दमारन आम चबूतरा के समीप, कटरा पंचायत भवन के समिप तथा लरकोरिया स्कूल के समीप जनसंवाद का आयोजन किया।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार की योजना से राज्य की सभी जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने जिस उम्मीदवार और विश्वास के साथ उन्हें अपना सेवक चुना था, जनता की उम्मीदों पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। गढ़वा वासियों के सहयोग से पूरे गढ़वा की तस्वीर एवं तकदीर बदल गई है। सबसे अधिक बदहाल गढ़वा आज सबसे बेहतर बन गया है। गढ़वा के बेहतर विकास कार्यों में यहां की प्रत्येक जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है। गढ़वा के लोगों ने जब चाहा तभी गढ़वा का विकास हुआ। आगे और बेहतर गढ़वा बनाने के लिए सभी को पूरी तरह से साथ देने की जरूरत है।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शुभम मिश्रा, अनिल राम, मृत्युंजय सिंह, जगन्नाथ राम, रामचंद्र यादव, हरखु यादव, रामाधार यादव, कमलेश उरांव, परशु ठाकुर, रामचंद्र प्रजापति, अनिल यादव, शिवनारायण प्रसाद, रविंद्र सिंह, मुखिया कर्मदयाल सिंह, रामप्रवेश गुप्ता, रणजीत सिंह, विनय यादव, दुखाड़ी सिंह, नंदू यादव, नेजाबुद्दीन अंसारी, रामजतन भुईयां, कमलेश चौधरी, भीखम साव, अनिल चौधरी, नारद सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकेश्वर सिंह, इस्लाम अंसारी, दीपक गुप्ता, कामेश्वर कोरवा, राजन उरांव, रमेश यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play