whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174627 readers visited
Loading...

Advertisement

पलायन मजदूर का शव चौथे दिन पहुंचा घर

location_on मझिआंव access_time 12-Sep-24, 10:22 AM visibility 704
Share



पलायन मजदूर का शव चौथे दिन पहुंचा घर
विलाप करते परिजन


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित अखौरी तहले के गीजाल टोला निवासी बाहर काम कर रहे मजदूर पिंटू कुमार राम 35 वर्ष का शव चौथे दिन घर पहुंचा। जिससे शव आते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। पिंटू कुमार घर में एकलौता कमाऊ व्यक्ति था। उसकी पत्नी सीता देवी व दो-दो नाबालिग पुत्र-पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में पिंटू राम का शव घर आने की खबर होने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में मृतक का भतीजा चंदन कुमार ने बताया कि पिंटू एक माह पहले जमशेदपुर के जोड़ा नामक स्थान पर एमएस इंजीनियर्स कम्पनी में काम करने गया हुआ था। पिछले रविवार को वह बाथरूम में पानी लेने के लिए गया जहां गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद आस पास के लोगों ने उसे स्थानीय टाटा हॉस्पिटल में ले गया।
Advertisement
जहां पर चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन टाटा कंपनी पहुंचे और अचानक कैसे मौत हो सकती है जिसको लेकर सवाल खड़े किए। सोमवार से मुवावजा को लेकर परिजनों और कंपनी कर्मियों के द्वारा हड़ताल किया। जिसको लेकर टाटा कंपनी के द्वारा मृतक के परिवार के जीवन यापन के लिए 2 लाख रुपए का सहयोग दिया गया। मृतक के पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान तक खर्च उठाई गई। पत्नी सीता देवी को अनुदान के तहत नौकरी देने की बात कही गई। और अगर बच्चे इच्छुक हैं तो उनकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था जमशेदपुर में करने की बात कही गई है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play