भाजपा नेता समेत शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल
गढ़वा : सहिजना स्थित मुकेश निरंजन सिन्हा के आवास पर मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। मानस मंडली के सदस्यों द्वारा किए गए संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। लोग भक्ति गीत, भजन पर झूमने को विवश हो गए। मानस मंडली में शामिल लोगों को मुकेश निरंजन सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।
मानस मंडली के सदस्यों में अरूण दुबे, द्वारिका पांडेय, डा. लालमोहन, अमरेंद्र मिश्रा, ब्रजेश पांडेय, शेखर सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
मालूम हो कि मुकेश निरंजन सिन्हा द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने आवास पर सुंदरकांड का पाठ कराया जाता है।
जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
मंगलवार की रात कराए गए सुंदरकांड पाठ में विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा नेत्री पूनम सिंह, राकेश दुबे, अलखनाथ पांडेय, राजीव राज तिवारी, भगत सिंह साहू, अवधेश सिंह, कुंवर सिहं, अविनाश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।