▪️आधा दर्जन दावेदार, 600 कार्यकर्ताओं ने गुप्त तरीके से दिए अपने राय
▪️भाजपा के सर्वे व कार्यकर्ताओं के राय के आधार पर तय होगा प्रत्याशी का नाम
गढ़वा : भाजपा द्वारा बुधवार को बंधन मैरिज हाल में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कराई। कार्यकर्ताओं ने गुप्त तरीके से अपनी राय पेटी में डालकर दिया। जिसे प्रदेश कार्यालय में खोला जाएगा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 कार्यकर्ताओं ने गुप्त तरीके से पार्टी को अपनी जाय जाहिर की है। रायशुमारी कार्यक्रम भाजपा नेता राकेश भाष्कर, सुनील साहू व संजय ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित कराई गई।
बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की राय एवं भाजपा टीम द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।
Advertisement
इसका निर्णय राज्य प्रभारी, पार्टी केंद्रीय व राज्य नेतृत्व करेगा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से आधा दर्जन नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिसमें पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, अलखनाथ पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, सूरज गुप्ता, राजीव राज तिवारी, भगत सिंह साहू आदि के नाम शामिल है।
गौरतलब हो कि भाजपा अपने प्रत्याशी के संबंध में राय के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी कराती है। साथ ही विभिन्न माध्यमों से सर्वे भी कराया जाता है। कार्यकर्ताओं से तीन संभावित प्रत्याशियों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राथमिकता सूची देनी होती है। बुधवार को कराई गई रायशुमारी ने कार्यकर्ताओं ने अपने पसंद के तीन उम्मीदवारों के नाम मतपेटी में कैद कर दिया है।
Advertisement
अब निर्णय पार्टी नेतृत्व को लेना है। रायशुमारी को ले दावेदारों के साथ साथ उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।