whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172931 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिले के लिए 20 आंगनबाड़ी सेविका एवं 30 सहायिका का चयन

location_on गढ़वा access_time 11-Sep-24, 05:08 PM visibility 703
Share



गढ़वा जिले के लिए 20 आंगनबाड़ी सेविका एवं 30 सहायिका का चयन
नियुक्ति पत्र देते मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



सरकार की योजनाओं के संचालन में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की महत्वपूर्ण भूमिका: मिथिलेश ठाकुर, मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता एवं खेल कूद विभाग गढ़वा : बाल विकास परियोजना अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण इकाई है। इसे लेकर गढ़वा जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजना अंतर्गत सेविका एवं सहायिकाओं का चयन किया गया है। जिले के गढ़वा, मेराल, रंका, भंडरिया मझिआंव, कांडी, नगर ऊंटारी, भवनाथपुर एवं धुरकी परियोजना अंतर्गत 20 सेविका एवं 30 सहायिकाओं का चयन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता एवं खेल कूद विभाग के माननीय मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के संचालन में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Advertisement
इनके द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’, ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’, टी.एच.आर. वितरण, पोषाहार कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम एवं स्थानीय स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित कार्य किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके चयन से स्थानीय स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों में गति मिलेगी।  उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सभी सेविका एवं सहायिका का चयन आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर आम सभा के माध्यम से किया जाता है, जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अध्यक्ष, महिला पर्यवेक्षिका संयोजिका, संबंधित प्राथमिक, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सदस्य, ए.एन.एम. एवं मुखिया चयन समिति के सदस्य होते हैं।
Advertisement
चयन समिति के द्वारा चयन के पश्चात अनुमोदन के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से उप विकास आयुक्त के द्वारा अनुमोदन करने के पश्चात परियोजना स्तर पर एक दिवसीय तथा केंद्र स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण पश्चात योगदान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इनके चयन से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संचालन में मदद मिलेगी।  कार्यक्रम में माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर के अलावा उपायुक्त शेखर जमुआर, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play