whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173261 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनप्रतिनिधि का मतलब सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, जनता की उम्मीदों को पूरा करना है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 11-Sep-24, 04:46 PM visibility 669
Share



जनप्रतिनिधि का मतलब सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, जनता की उम्मीदों को पूरा करना है : मंत्री मिथिलेश
ग्रामीणों की समस्या सुनते मंत्री एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने किया गढ़वा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में जन संवाद, सुनी ग्रामीणों की समस्या गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को गढ़वा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मंत्री ने गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत में धर्मडीहा स्कूल के समीप, कल्याणपुर इमामबाड़ा के मैदान में, जुटी स्कूल के समीप, जाटा पंचायत में करमडीह देवी धाम के समीप, करमडीह जमुआ के समीप, जाटा में छठ घाट के समीप, ढोटी चौक पर मदरसा के समीप, तेनार गांव में शिव मंदिर के समीप तथा पिपरा खुर्द में पुलिस लाइन के समीप आयोजित संवाद में ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता को झांसा दे कर चुनाव जीत जाना ही जनप्रतिनिधि का काम नहीं है। बल्कि जनता जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ अपना जनप्रतिनिधि चुनती है, उस विश्वास को बरकरार रखते हुए क्षेत्र में जनहित के कार्यों को करना, सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, क्षेत्र का विकास करना, जनता के बीच हमेशा रहना, उनके सुख-दुख का सहभागी बनना ही जनप्रतिनिधि का कार्य है। पूर्व के जनप्रतिनिधि चुनाव के समय जनता के पास पहुंचकर येन केन प्रकारेन चुनाव जीत जाते थे। उसके बाद पूरे 5 साल जनता को अपनी हाल पर छोड़ देते थे। चुनाव समाप्त होने के बाद क्षेत्र में जनता कभी अपने जनप्रतिनिधि का चेहरा तक नहीं देख पाती थी। परंतु गढ़वा की जनता ने काफी सोच समझकर वर्ष 2019 में उन्हें मौका दिया।
Advertisement
तब से वे दिन रात एक कर जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रत्येक गांव और टोला में खुद जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी विधायक, मंत्री हुआ करते थे। आज भी वही विधायक आपके सामने है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में जितना काम किया है, उतना पिछले 40 वर्षों में भी गढ़वा विधानसभा में काम नहीं हुआ है। झारखंड सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर जनहित की सारी योजनाएं चल रही है। यही कारण है कि आज पूरे गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहा है। पूरे राज्य की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
Advertisement
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छी तरह से सोच समझकर अपना सेवक चुनें, जो आपके बीच हमेशा रहकर आपके लिए कार्य करता है। वोट के ठेकेदारों के बहकावे में नहीं आना है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बैकुंठ सिंह, धनंजय, मंजर, इफ्तेखार, इसहाक, शहाबुद्दीन खां, जाकिर हुसैन, विजय कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, नंदकुमार मेहता,अनिल मेहता, लल्लू कुमार मेहता, असलम अंसारी, दयाशंकर कुशवाहा, विनय कुमार मेहता, सुलेमान अंसारी, वकसू अंसारी, मनोज यादव, रामजवित मेहता, दानी विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, पूर्व मुखिया पप्पू, मुखिया अशोक चंद्रवंशी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play