मझिआंव : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनपुरवा में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें सभी अलग-अलग जातियों के कुल 12 सदस्य बनाए गए। बनाए गए सदस्य में से दूदून शर्मा एवं बेलाल खान अध्यक्ष का दावेदारी पेश किया। लेकिन 12 में से 8 सदस्य दूदून शर्मा का समर्थन कर उन्हें स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना। चुनाव कराने गए पर्यवेक्षक रामप्रवेश राम एवं प्रतिमा कुमारी ने नियम संगत अध्यक्ष का चयन किया। वहां कार्यक्रम का अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अख्तर खान ने किया।
मौके पर प्रेम शर्मा, रामप्रवेश चौधरी,शिवमंगल चौधरी, प्रभा देवी, नूर आलम खान, योगेंद्र प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित है।