मझिआंव : मझिआंव कला के करनी सेना के आठ सदस्यों ने पिछले दिनों रांची व पलामू सहित अन्य स्थानों पर हुई उत्पाद सिपाही की दौड़ निकाल लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए करनी सेना के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने आठ सददयों के साथ उत्पाद सिपाही की दौड़ में गये थे। और सभी ने 44 से 48 मिनट में निर्धारित 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली।। कहा कि सौरभ सिंह, भैरों सिंह, अविनाश सिंह, शशिकांत सिंह, सत्यम सिंह, अभिमन्यु सिंह, कौशल सिंह आदि के द्वारा दौड़ निकालने पर मझिआंव सूरवार टोला के लोगों में खुशी देखी जा रही है।