whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172486 readers visited
Loading...

Advertisement

सुगवा नाला का पइन उड़ाही को लेकर संघर्ष समिति का गठन, चंदा से किया जाएगा उड़ाही

location_on मझिआंव access_time 11-Sep-24, 09:41 AM visibility 672
Share



सुगवा नाला का पइन उड़ाही को लेकर संघर्ष समिति का गठन, चंदा से किया जाएगा उड़ाही
बैठक के दौरान समिति के सदस्य


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड के पुरहे गांव में सुगवा पइन संघर्ष समिति की बैठक जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सहयोग राशि से पइन के मरम्मत का कार्य शुरु कराने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिता स्व. मटर सिंह के अथक प्रयास से सुगवा डैम का निर्माण हुआ था। जिससे निकाली गई पइन के माध्यम से हजारों किसान अपने खेत को पानी देकर फसल बचाते थे। लेकिन वर्तमान समय में वह पइन पूरी तरह से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही उसमे मिट्टी भर गया है। जिसके कारण किसानों का धान सहित अन्य कई तरह के फसल सूख जा रहे हैं। जिप सदस्य ने कहा कि पइन का अधिकांश भाग वन विभाग में होने के कारण उसमे जिला स्तर से कार्य कराना काफी मुश्किल है।
Advertisement
जिसके कारण हम किसान इसका मरम्मत हम किसान आपस में सहयोग राशि इकठ्ठा कर करेंगे ताकि किसानों के फसल की रक्षा हो सके। इस अवसर पर सुगवा नाला संघर्ष समिति के 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। साथ ही प्रस्ताव पारित कर सुगवा नाला पर बने बिछली तक पइन के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। जिसका कार्य बुधवार से शुरू किया जाएगा। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वे पइन की मरम्मत के लिए 11 हजार रुपये सहयोग राशि दिए हैं। वहीं बैठक में उपस्थित राम प्रसाद यादव के द्वारा 21 हजार, पंचायत मुखिया शम्भू पासवान ने भी 10 हजार रुपये का सहयोग किया। इसी सुगवा संघर्ष समिति के धर्मेंद्र ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने समर्थ के अनुसार आर्थिक सहयोग किया।
Advertisement
मौके पर बीडीसी सदस्य राम गहन पासवान, उप मुखिया धर्मेन्द्र ठाकुर, चंदन ठाकुर, कामता ठाकुर, राम प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, हरिहर चंद्रवंशी, नंदू रजवार, प्रमोद सिंह, रमेश यादव, सतीश ठाकुर सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play