whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172496 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

स्थानीय कलाकारों ने पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, 'सुबह सवेरे' कार्यक्रम शुरू करने की मांग

location_on गढ़वा access_time 11-Sep-24, 09:35 AM visibility 710
Share



स्थानीय कलाकारों ने पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, 'सुबह सवेरे' कार्यक्रम शुरू करने की मांग
मंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत करते स्थानीय कलाकर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दया शंकर गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड के नवनियुक्त पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री मिथिलेश ठाकुर से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें उनके नए पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान कलाकारों ने अपने हितों से जुड़ी कई मांगें भी मंत्री के समक्ष रखीं। प्रतिनिधि मंडल ने "सुबह सवेरे, शनि परब" कार्यक्रम को पुनः शुरू करने की मांग की, जिसे पहले झारखंड सरकार के द्वारा चलाया गया था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जिले के कलाकारों को काफी लाभ हुआ करता था और इसे पुनः आरंभ करने से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। गढ़वा जिला समन्वयक दया शंकर गुप्ता ने मांग की कि 80 वर्ष के वृद्ध कलाकारों को दी जाने वाली 4,000 रुपये मासिक पेंशन योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
Advertisement
साथ ही उन्होंने इस उम्र सीमा को कम करने का आग्रह भी किया, ताकि कलाकारों को इसका लाभ जल्दी मिल सके। प्रांतीय समन्वयक चंद्रदेव सिंह ने कहा कि सरकार ने कलाकारों के हित में कई योजनाएं बनाई हैं, लेकिन अभी तक उन्हें धरातल पर नहीं उतारा गया है। उन्होंने पूरे प्रांत में कला, साहित्य, खेलकूद, और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मानद सदस्य प्रमोद सोनी ने कहा कि "सुबह सवेरे, शनि परब" कार्यक्रम पहले प्रत्येक जिले में कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था, जिसमें हर हफ्ते 40 कलाकार शामिल होते थे। कोविड के कारण इस कार्यक्रम के बंद होने से कलाकारों में निराशा फैली है, और इसे जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अन्य कलाकारों में अरुण कुमार पांडेय, बसंत कुमार, सुधांशु कुमार, सुबोध कुमार, और रविन्द्र कुमार शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play