whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172649 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

झारखंडी युवाओं की नौकरी खा गई भाजपा : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 10-Sep-24, 05:55 PM visibility 691
Share



झारखंडी युवाओं की नौकरी खा गई भाजपा : मिथिलेश ठाकुर
संबोधित करते मंत्री एवं उपस्थित ग्रामीण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने आधा दर्जन गावों में किया जनसंवाद, ग्रामीणों से हुए रू-ब-रू गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को गढ़वा प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत के आधा दर्जन गावों में जनसंवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से रू-ब-रू होते हुए उनके समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान भी किया। शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करने की बात कही। इस दौरान मंत्री ने प्रतापपुर पंचायत के गटियाही आम के समीप पतसा मस्जिद बर पेड़ के समीप, पतसी गांव में देवी धाम के समीप, प्रतापपुर में मदरसा के समीप तथा दरमी गांव में मस्जिद के समीप जनसंवाद का आयोजन किया।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य में चलायी जा रही जनोपयोगी योजनाओं एवं राज्य के विकास को रोकने के लिए भाजपा एड़ी चोटी एक कर रही है। बहन-बेटियों को मिलने वाली मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ रोकने के लिए भाजपा ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं को नौकरी देने के लिए नियोजन निति लागू की। जिसमें झारखंडी युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान था। इसके खिलाफ भी भाजपा ने कोर्ट में केस कर रोक लगवा दिया। भाजपा झारखंडी युवाओं की नौकरी खा गई। मंत्री ने कहा कि जनता को छलने वाले एवं विकास कार्यां को बाधित करने वाले लोगों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। समय आने पर ऐसे लोगों को अच्छी तरह से सबक सिखायें।
Advertisement
ताकि राज्य का विकास निर्बाध गति से चलता रहे। श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने वादा किया था कि मुझे मौका मिला तो गढ़वा की तकदीर एवं तस्वीर बदल देंगे। आज पूरी तरह से गढ़वा की तस्वीर बदल चुकी है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने चार पंचायतों में जितना काम किया है पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने दस सालों में भी पूरे विधानसभा में उतना काम नहीं किया है। मंत्री ने कहा कि उनका साढ़े चार साल पिछले 40 वर्षों पर भारी है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अफजल, आकिब, मोहन, मुस्तफा, रिंकु, साबिर, अबदुल्लाह, कमालु, अजय शर्मा, रामु राम, सुरेंद्र सिंह, वाहिद, चांद खान, फहीम, साकिर, वाहिद अंसारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play