whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21031814
Loading...


गढ़वा में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से होगा चार स्टेडियम का निर्माण, मिली स्वीकृति

location_on गढ़वा access_time 10-Sep-24, 05:45 PM visibility 400
Share



गढ़वा में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से होगा चार स्टेडियम का निर्माण, मिली स्वीकृति
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



खेल के क्षेत्र में भी नंबर वन बनेगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में चार प्रखंडों में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से प्रखंड स्तरीय चार स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चिनियां प्रखंड के ग्राम चिरका में एक करोड़ 12 लाख 55 हजार 800 रुपए की लागत से, डंडा प्रखंड के ग्राम मोतीहारा में एक करोड़ 34 लाख 25 हजार 600 रुपए की लागत से, रमकंडा प्रखंड के ग्राम सबाने में एक करोड़ 42 लाख 53 हजार 300 रुपए की लागत से तथा गढ़वा प्रखंड के ग्राम बलिगढ़ में एक करोड़ 33 लाख 76 हजार 600 रुपए की लागत से प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ, सामाजिक, धार्मिक एवं खेल के क्षेत्र में भी काफी तेजी से विकास कर रहा है। खेल के क्षेत्र में भी विकास का गढ़वा अब इतिहास रचेगा। जिले में खेल की सारी आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध होगी। यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हर अवसर एवं सुविधा प्रदान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें उचित प्रोत्साहन एवं सहयोग की जरूरत है। इसके लिए वे हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र के खिलाड़ियों को सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#4
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#5
आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play