गढ़वा : इद्रीसी दर्जी एसोसिएशन के बैनर तले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर सदर अस्पताल में भर्ती करीब 100 मरीजों के बीच फल, ब्रेड, दूध और पानी की बोतल के पैकेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर अस्पताल के ऑर्थोपेडिस्ट डॉ. नौशाद और एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
डॉ. नौशाद ने वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "उनके जैसे वीरों की वजह से आज भारत को दुनिया में सम्मान की नजर से देखा जाता है और देश सुरक्षित है। उनकी वीरता और शहादत पर पूरे देश को गर्व है।" उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 100 मरीजों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।
डॉ. इस्तियाक ने कहा कि अब्दुल हमीद जैसे वीर सपूत हमेशा हमारे दिलों और मस्तिष्क में जीवित रहते हैं, और उनकी बहादुरी के सम्मान में जितना कुछ किया जाए, वह कम है।
Advertisement
इस अवसर पर रसीद कलीफा, साबिर खलीफा, अब्दुल मानन, समीम टेलर, मंसूर मास्टर, मो. इकराम, मो. तुफैल, मो. नवसाद, अफरोज, नसीर खलीफा, मो. आरिफ, और मो. सिकंदर खलीफा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।