गढ़वा : कसौधन वैश्य समाज, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कश्यप ने समाज सेवा की एक और मिसाल पेश की। साँई मुहल्ला निवासी संतोष ठाकुर ने अपने पिता नान्हू ठाकुर के इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता बताई, जिसके बाद उमेश कश्यप ने तुरंत गढ़वा ब्लड बैंक में एक यूनिट *O पॉजिटिव* रक्तदान किया। यह उनका 25वां रक्तदान था।
उमेश कश्यप ने कहा, "रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। मैं समय-समय पर रक्तदान करता हूं और समाज के अन्य लोगों से भी आग्रह करता हूं कि वे भी रक्तदान के लिए आगे आएं।"
इस मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर भोला प्रसाद कश्यप (USA), डॉ. विकास केसरी, रिंकु तिवारी, संरक्षक पृथ्वीनाथ कश्यप, अमर कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, मनीष कश्यप, आशीष कश्यप, संतोष कश्यप, उत्तम, हर्ष, सीटू, राहुल, मोनू कश्यप और जितेंद्र कश्यप समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।