whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173224 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

हेसातू गांव में पहली बार धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा, पूजा समिति का गठन

location_on बड़गड़ access_time 09-Sep-24, 09:12 PM visibility 676
Share



हेसातू गांव में पहली बार धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा, पूजा समिति का गठन
शिव मंदिर के चबूतरे पर बैठक करते ग्रामीण


बड़गड़ check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : बड़गड़ प्रखंड के टेहरी पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती आदिवासी बाहुल्य गांव हेसातू में इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। यह गांव आदिम जनजाति के विलुप्तप्राय कोरवा और किसान जाति के लोगों का निवास स्थान है। ग्रामीणों ने शिव मंदिर के चबूतरे पर बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा का आयोजन करने का फैसला किया। इस बैठक का संचालन गांव के प्रबुद्ध नागरिक ऐता किसान ने किया, जिसमें सर्वप्रथम दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष के रूप में संजय किसान को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष हिमांशु नगेशिया, सचिव हलकन किसान, उपसचिव सतीश कुमार चंद्र, कोषाध्यक्ष दामोदर किसान और उपकोषाध्यक्ष धर्वेन्द किसान को नियुक्त किया गया।
Advertisement
इसके अलावा, महेश किसान, मतरू किसान, मनेश किसान, रतेश कुमार, राकेश कुमार, बन्धु किसान, जेठु किसान और रविन्द्र प्रसाद को कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया। समिति के गठन के पश्चात सामाजिक कार्यकर्ता सह विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश, अमित कुमार, और रामजन्म प्रसाद के नेतृत्व में आदिवासी बाहुल्य इस गांव में पहली बार धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों ने तन, मन, और धन से सहयोग करने का वादा किया है। पूजा समारोह में विजय तिवारी और विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिन्होंने माता की प्रतिमा निर्माण सहित अन्य खर्च का भार उठाने का आश्वासन दिया है। ध्यान आकर्षित करने का कारण : पिछले दस वर्षों में इस गांव के कई हिंदू परिवारों ने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया है।
Advertisement
इसके बावजूद, दुर्गा पूजा के इस आयोजन ने हिंदू धर्म के लोगों का ध्यान फिर से अपनी ओर आकर्षित किया है। इस आयोजन के माध्यम से गांव में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन होने जा रहा है, जिससे गांव में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play