मझिआंव : मुख्य शहर के हृदयस्थली में बसे दुर्गा मंदिर के प्रांगण में यंग स्टार क्लब दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बैठक की। अशोक कमलापुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई।
उसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष नीरज कमलापुरी को सर्व सम्मति से सातवीं बार यंग स्टार क्लब दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वही दीपक माली, विद्यानंद उर्फ टिंकू तिवारी एवं मिथिलेश कमलापुरी उर्फ मुरल को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनीष कुमार गुप्ता एवं धनंजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, पवन कुमार, विवेक सोनी एवं धनंजय सोनी को सचिव, काशीनाथ उर्फ टुकु कमलापुरी को महासचिव, गुंजन उर्फ पीयूष जायसवाल, ओम जायसवाल एवं राहुल जयसवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
Advertisement
जबकि कार्यकारी अध्यक्ष सूचित कमलापुरी एवं नितेश कमलापुरी, संगठन मंत्री शिव शंकर कमलापुरी, अमित कुमार जायसवाल एवं भोला गुप्ता तथा मारुति नंदन सोनी, संजय कमलापुरी, अशोक कमलापुरी एवं उदय जॉनसन उर्फ डॉन को पूजा समिति का संरक्षक बनाया गया।