whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173523 readers visited
Loading...

Advertisement

छात्र, नौजवानों के उत्साह से विरोधियों की नींद उड़ी: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-Sep-24, 05:20 PM visibility 731
Share



छात्र, नौजवानों के उत्साह से विरोधियों की नींद उड़ी: मंत्री मिथिलेश ठाकुर
पार्टी में शामिल छात्र- छात्राओं व लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं और गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं, नौजवानों, महिलाओं और पुरुषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। गढ़वा विधायक एवं झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इन सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। मंत्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि गढ़वा समेत पूरे झारखंड में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं, छात्रों, महिलाओं और पुरुषों का झामुमो की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। झामुमो के प्रति इस बढ़ते समर्थन से विरोधियों की नींद उड़ गई है।
Advertisement
मंत्री ने कहा, "गढ़वा की जनता, छात्र, नौजवान, गरीब, किसान और महिलाएं सभी विकास के पक्षधर हैं और झामुमो के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संतुष्ट हैं। जनता अब धोखेबाजों और बहुरूपियों को अच्छी तरह पहचान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी।" एआइएमआइएम के 200 से अधिक युवाओं ने थामा झामुमो का दामन : रविवार रात गढ़वा विधायक मिथिलेश ठाकुर के आवास पर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के उचरी मोहल्ले के 200 से अधिक युवाओं ने एआइएमआइएम छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अनीश आलम, तारीक अनवर, नसीम खान, आरजू कुरैशी, एहतेशाम रजा, नदीम रजा, हफिजुर रहमान, आफताब कुरैशी और समीर खान सहित कई प्रमुख नाम शामिल थे।
Advertisement
300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने झामुमो का किया समर्थन : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सोमवार को विभिन्न कॉलेजों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। प्रमुख रूप से सूरज कुमार तिवारी, सौरभ सिंह, आदित्य कुमार, मुस्कान सोनी, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, और रागिनी कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं इस अवसर पर मौजूद रहे। बसपा छोड़ 50 से अधिक लोगों ने झामुमो का दामन थामा : मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
Advertisement
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार, अजय राम, राहुल ठाकुर, सन्नी भारती और शिवनाथ भुइयां शामिल थे। संग्रहे में 300 से अधिक लोगों ने किया झामुमो का समर्थन : जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान संग्रहे खूर्द पंचायत के बिनवाडीह टोला में 300 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और भविष्य में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का वादा किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play