whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179878 readers visited
Loading...

Advertisement

नेशनल खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति: खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-Sep-24, 04:15 PM visibility 685
Share



नेशनल खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति: खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर
मंत्री को सम्मानित करते गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



खेल मंत्री बनने पर खेल संघ ने किया मंत्री को सम्मानित गढ़वा : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री और गढ़वा विधायक, मिथिलेश कुमार ठाकुर, को हाल ही में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ, बॉक्सिंग संघ और कबड्डी संघ पलामू के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। मंत्री को माला पहनाकर, बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री से राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति की राशि प्रदान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि कई खिलाड़ियों को अब तक छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है, जिसके कारण खिलाड़ियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
साथ ही, गढ़वा जिले में टेबल टेनिस के लिए एक डे बोर्डिंग सेंटर खोलने की भी मांग रखी गई। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरकार की खेल नीति के तहत जो खिलाड़ी अहर्ता पूरी करते हैं, उन्हें जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गढ़वा के खिलाड़ी निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और वे खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री ठाकुर ने कहा, "गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ सही प्रोत्साहन और सुविधाएं देने की आवश्यकता है, जिसे मैं पूरी तरह से देने को तैयार हूं।
Advertisement
मेरे पास कम समय में अधिक कार्य करने का अवसर है, और मैं जिला एवं राज्य के विकास के लिए तत्पर रहूंगा।" सम्मानित करने वालों में गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सुशील केशरी, चंद्रभूषण सिन्हा, मुजीबुद्दीन खान, कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दूबे, अमोद पांडेय, और बॉक्सिंग संघ के सचिव रामप्रवेश तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play